Search
Close this search box.

गंभीर सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत : जनाक्रोश ने कहा आर्थिक सहायता हो जारी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे बैगा आदिवासियों की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 14 महिलाओं, 4 पुरुषों समेत कुल 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव दल ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए है। सीएम साय ने X पर लिखा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। वहीं इस बड़े हादसे के शिकार हुए लोगों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराने की जनता की मांग है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India