Search
Close this search box.

तृणमूल कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा : विधायक के औद्योगिक संस्थानों से करोड़ों रूपय बरामद..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम-बंगाल।  आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मुर्शिदाबाद में 24 जगहों पर छापा मारा। जिसमें 15 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए हैं। इनमें 11 करोड़ रुपए तृणमूल कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन के घर और कारखाने से मिले हैं। नकदी के अलावा आयकर विभाग ने कई कागजात और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज भी जब्त किए हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय को भी सूचना दे दी है।

जानकारी अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ बुधवार दोपहर से गुरुवार तक विधायक के आवास, फैक्ट्री और चावल मिल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि मुर्शिदाबाद की जंगीपुर विधानसभा सीट से विधायक के आवास से 9 करोड़ रुपए बरामद किए गए, जबकि बाकी 2 करोड़ रुपए बीड़ी और चावल फैक्ट्री से मिले हैं। दो बार के तृणमूल विधायक और पूर्व मंत्री जाकिर के स्वामित्व वाली चावल मिल से रकम बरामद की गई है, वहीं जाकिर हुसैन ने आयकर विभाग को फिर से जवाब देने के लिए अपने वकीलों के साथ बैठक के बाद दावा किया कि रकम किसानों से धान खरीदने के लिए रखी थी। किसान चेक से भुगतान नहीं लेते हैं। अगर आयकर विभाग इस तरह से कार्रवाई करेगा तो हमें अपना कारोबार बंद करना पड़ेगा। जाकिर ने छापे के तरीके पर भी आपत्ति जताई है।

बंगाल भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस भ्रष्टाचार में पुर्णतया लिप्त है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के आवास से बेहिसाब नकदी की बरामदगी कोई नई खबर नहीं है। कई करोड़ रुपए के शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी अर्पिता के आवास से पहले भी हमने इसी तरह की नकदी की जब्ती देखी है।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India