Search
Close this search box.

बलोदाबाजार में कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आग : विरोध प्रदर्शन हुआ उग्र..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में सतनामी समाज के प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ करते हुए कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एसपी कार्यालय में भी आगजनी की भी खबर है।

दरअसल गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ को लेकर सतनामी समाज आक्रोशित है। समाज ने आज बलौदाबाजार जिले में जमकर बवाल मचाया। बलौदाबाजार-भाटापारा में जमकर प्रदर्शन किया। हिंसक भीड़ ने इस दौरान कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग लगा दी। इससे परिसर में खड़े सैकड़ों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन जलकर राख हो गये।

दूसरी ओर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ में न्यायिक जांच होगी। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है।

वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी  की है। बता दें कि 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी।

क्या था मामला :
जानकारी मुताबिक गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर समाज का कहना है कि इस मामले में पर्दे के पीछे कई और भी आरोपी हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जाए। समाज की इस पर मांग पर राज्य सरकार ने न्यायिक जांच कराने की घोषण भी की है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India