Search
Close this search box.

निलंबित टीआई ने उप-पुलिस अधीक्षक को दी जान से मारने की धमकी : फिर से हुई कार्यवाई..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। राजधानी में निलंबित टीआई राकेश चौबे के गाली-गलौच करते हुए डीएसपी निलेश द्विवेदी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, शिकायत के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी मुताबिक़ 24 मार्च 2023 में देवेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित गर्ल्स हॉस्टल में तत्कालीन ट्रैफिक टीआई राकेश चौबे ने हॉस्टल के अंदर घुसकर संचालिका के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी, जिसमें बताया गया कि इंस्पेक्टर ने महिला से जबरदस्ती करने की भी कोशिश की थी। मना करने पर इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में महिला की पिटाई कर दी थी। यह घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पहुंचे मामले की सुनवाई करते हुए एट्रोसिटी के स्पेशल जज पंकज कुमार सिन्हा ने इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौबे को कोर्ट ने 2 वर्ष की सजा सुनाते हुए 8 हजार का जुर्माना भी लगाया था।

जिसके बाद अब निलंबित टीआई फिर से सुर्खियों में हैं, जिसमें वे गाली-गलौच करते हुए डीएसपी निलेश द्विवेदी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके बाद फिर से कोतवाली थाना में निलंबित टीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India